फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Head-on collision between auto-rickshaw and pickup truck; niece dies, uncle and aunt injured.

Firozabad News: ऑटो और पिकअप में आमने-सामने से हुई भिड़ंत, भतीजी की मौत, चाचा- चाची घायल

Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between auto-rickshaw and pickup truck; niece dies, uncle and aunt injured.
मृतका दिव्या भारती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
पचोखरा। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर के पास मंगलवार दोपहर ऑटो और पिकअप की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ लग गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहीं, युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ी सिधारी थाना नारखी निवासी कवेंद्र सिंह (35) मंगलवार को अपनी पत्नी नीलम (33) को आगरा से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी भतीजी दिव्या भारती (20) भी साथ में थी। वह टूंडला से ऑटो में बैठे थे। ऑटो में सपना (30), राघव (08), ऑटो चालक अजय (30) निवासीगण गढ़ी निर्भय थाना पचोखरा भी ऑटो में बैठे हुए थे। ऑटो धर्मपुर के पास पहुंचा ही था, तभी गढ़ी निर्भय से टूंडला की तरफ आती तेज रफ्तार पिकअप की सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही चीख- पुकार मच गई। आसपास के राहगीर मदद के लिए दौड़ते हुए पहुंचे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया। वहीं, दिव्या भारती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के चाचा कवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी नीलम की गंभीर हालत देख आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed