फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He was for four hundred killed

चार लाख के लिए की थी राहुल की हत्या

Sat, 18 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
दवा विक्रेता राहुल जैन हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को
विज्ञापन
दक्षिण पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उस तमंचे को भी बरामद कर लिया जिससे राहुल को गोली मारी गई थी। आरोपी बीएमएस का छात्र है।



दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीरनगर निवासी दवा विक्र्रेता राहुल जैन पुत्र भानु प्रताप जैन की 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सभासद राकेश गौतम को गिरफ्तार किया था। राकेश से पूछताछ के बाद पुलिस के सामने सुशांत यादव उर्फ गुड्डा पुत्र राघवेंद्र सिंह निवासी नगला ठार थाना टूंडला व हाल निवासी महावीर नगर गली नंबर नौ का नाम प्रकाश में आया था।

शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल जैन ने सुशांत यादव से ब्याज पर तीन वर्ष पूर्व एक लाख रुपये लिए थे। ब्याज अदा न करने पर तीन वर्ष में चार लाख रुपये हो गए थे। इन रुपयों को राहुल लौटा नहीं रहा था। तगादा करने पर सिर्फ बीस हजार रुपये लौटाए गए। इसी बीच पूर्व सभासद राकेश यादव ने सुशांत से संपर्क कर राहुल की हत्या की सुपारी दी। सुशांत के जो रुपये राहुल पर थे उन्हें राकेश ने देने का वादा किया। इसके बाद 17 अप्रैल को सुशांत ने राहुल जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। सुशांत यादव ने बताया कि वह अपने पिता की इकलौती संतान होने के साथ ही अलीगढ़ से बीएमएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उसके दो वर्ष पूर्ण भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed