फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He threw his wife out of the house calling her "black"

Firozabad News: ''काली-कलूटी'' कहकर पत्नी को घर से निकाला

Fri, 06 Jun 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
He threw his wife out of the house calling her "black"
सांकेतिक 
- 8 जुलाई 2022 में हुई थी शादी, दहेज में दो लाख रुपये की थी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न हुई तो पति आए दिन पत्नी को परेशान करने लगा। पत्नी को ''काली-कलूटी'' कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। तब पुलिस समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। 5 मई को दहेज की खातिर पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर रसूलपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।


विवाहिता ने तहरीर दी है कि उसकी शादी 8 जुलाई 2022 को अमित कुमार निवासी रसूलपुर के साथ हुई थी। दिए गए दहेज से पति, सास, जेठ और चचिया ससुर खुश नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर घर से निकालने की धमकी देने और प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं रंग भेदभाव पर आए दिन टिप्पणी करने लगे। पति उसे ''काली-कलूटी'' कहकर हर जगह अपमानित करने लगा। 18 अप्रैल 2025 को रात ससुराल वाले एकजुट होकर उसे जान से मारने की नीयत से फायर किया। वह किसी तरह बच गई। तब तमंचे की बट से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। मामले की शिकायत थाने तक पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया। इसके बाद 5 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने तहरीर दी। इस पर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत के बाद भी पति और ससुराल वाले विवाहिता को रखने को तैयार नहीं है। वह डेढ़ लाख रुपये देकर रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़े हैं। लेकिन विवाहिता अभी भी पति के साथ रहना चाहती है। थाना पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की थी। तब उसने एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed