फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He shot himself to save his cousin

Firozabad News: फुफेरे भाई को बचाने के लिए खुद को मारी थी गोली

Mon, 04 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
He shot himself to save his cousin
फिरोजाबाद। जेल में बंद अपने फुफेरे भाई को बचाने के लिए फर्जी तरीके से खुद को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस द्वारा जेल भेजे गए दोनों आरोपी फर्जीवाड़ा का खुलासा हाेने के बाद गिरफ्तारी के डर से उपचार के दौरान अस्पताल से फरार हो गए थे। 30 अगस्त को रामलखन निवासी रजौरा थाना वसीरपुर ने खुद व अपने दोस्त रवि को पिस्टल से गोली चला कर घायल कर लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां से दोनों रात के समय फरार हो गए। वहीं पुलिस ने गहनता से की गई पड़ताल के दौरान दोनों का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामलखन ने जेल में बंद अपनी बुआ के लड़के योगेंद्र निवासी सकटू थाना खैरगढ़ का पक्ष मजबूत करने के लिए फर्जी तरीके से खुद व अपने मित्र रवि को गोली मारी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा दिया।
विज्ञापन


गहनता से हुई पड़ताल में फर्जी मामले पकड़े
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र में बीते दस माह के दौरान दर्ज कराए गए दस मुकदमा पड़ताल के दौरान फर्जी पाए गए। इनमें मुकदमा संख्या 225 वर्ष 2022, मुकदमा संख्या 11 वर्ष 2023, मुकदमा संख्या 40 वर्ष 2023 और मुकदमा संख्या 150 वर्ष 2023 पड़ताल के दौरान फर्जी निकले। सभी मामलों में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed