फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   HCP death in a road accident

एचसीपी की सड़क हादसे में मौत

Sun, 05 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
HCP death in a road accident
आटेपुर पुलिस चौकी पर तैनात एचसीपी को थाना नगला खंगर के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मृतक के परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

  मूूलरुप गांव कौकना थाना सैपऊ जिला हाथरस निवासी रामबाबू गौतम पुलिस विभाग में एचसीपी थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ टूंडला में निवास कर रहे थे। उनकी तैनाती नगला खंगर थाने की पुलिस चौकी आटेपुर पर थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से थाने से आटेपुर पुलिस चौकी जा रहे थे। थाने से करीब एक किलो मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनको उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू गौतम की मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने आला अधिकारियों के साथ परिवारीजनों को सूचना दे दी। सूचना पर एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव और सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों का पुलिस बल जिला अस्पताल आ गया। पीएम कराने के साथ ही पुलिस शव को पुलिस लाइन ले गई। यहां गार्ड आफ ऑनर देने के साथ ही शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष नगला खंगर का कहना है कि मामले पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार रात जारी हुए थे रवानगी के आदेश
थानाध्यक्ष नगर खंगर का कहना है कि मृतक एचसीपी की उम्र करीब 55 साल थी। वह 2016 में सेवानिवृत्त हो रहे थे। उनका तबादला जालौन कर दिया गया था। उनकी रवानगी का आदेश शनिवार शाम को प्राप्त हुआ था। उनको आज रवाना कर दिया जाता, इससे पूर्व हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पुत्रों के बीच थी एक पुत्री
मृतक एचसीपी रामबाबू के दो पुत्र अवनीश और रमाकांत और साथ ही एक बेटी भी है। अवनीश और पुत्री की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी कांतादेवी और छोटे पुत्र रमाकांत गौतम के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed