फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hasty cleaning was done in the corporation, lime was sprinkled

Firozabad News: आनन-फानन में निगम में हुई सफाई, छिड़का गया चूना

Wed, 21 Aug 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hasty cleaning was done in the corporation, lime was sprinkled
फिरोजाबाद। नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आगरा आए प्रमुख सचिव को लेकर स्थानीय नगर निगम में भी सरगर्मी देखने को मिली। उनके फिरोजाबाद आने की संभावना बनी तो नगर निगम व जलकल विभाग में आनन-फानन में साफ-सफाई के साथ ही चूने का छिड़काव कराया गया। हालांकि प्रमुख सचिव सीधे लखनऊ की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह मंगलवार को निकायों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आगरा आए थे। आगरा में समीक्षा के दौरान उन्होंने फिरोजाबाद नगर निगम में आने की इच्छा जाहिर की। प्रमुख सचिव के आगमन की भनक लगते ही स्थानीय नगर निगम में यकायक हलचल तेज हो गई। आनन-फानन में निगम के मुख्य परिसर एवं जलकल विभाग में सफाई कराये जाने के साथ ही चूने का छिड़काव कराया दिया गया।
विज्ञापन

पेड़-पौधों और पार्क में लगी क्यारियों को भी साफ किया गया। हालांकि प्रमुख सचिव एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ की ओर प्रस्थान कर गये। तब जाकर स्थानीय निगम अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विकास कार्यों के प्रस्तावों पर तत्परता से काम के निर्देश
प्रमुख सचिव की बैठक में मौजूद रहे स्थानीय निगम अफसरों के मुताबिक प्रमुख सचिव ने स्थानीय निगम अफसरों को लंबे समय से लंबित उपवन योजना, बेसहारा महिलाओं के लिए शेल्टर होम निर्माण सहित अन्य कई प्रस्तावों पर तत्परता के साथ काम करने को निर्देशित किया। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

---
अचानक गिरी महापौर कक्ष की छत
बीते छुट्टी के दिन निगम परिसर स्थित महापौर के कक्ष के छत पर लगा प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। सोमवार को छुट्टी होने के कारण कक्ष खाली था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। निगम सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है। कई दिन से हो रही रिमझिम बारिश के कारण निगम की छत पर पानी भरा हुआ था। मंगलवार को निगम पहुंचे अफसरों ने महापौर कक्ष को देखा तथा सुधार के लिए कवायद शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed