फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Harmful color adulteration in refined cheese and sweets

Firozabad News: पनीर में रिफाइंड और मिठाई में हानिकारक रंग की मिलावट

Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Harmful color adulteration in refined cheese and sweets
पनीर में रिफाइंड और मिठाई में हानिकारक रंग की मिलावट
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में लिए गए 12 नमूने फेल, एडीएम कोर्ट में मुकद्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग द्वारा अक्तूबर और नवंबर माह में लिए गए खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें सॉस में सिंथेटिक रंग पाया तो पनीर भी सिंथेटिक दूध से बना पाया। पनीर, सॉस और छेना मिठाई के नमूने को प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया है। ब्रांडेड मसाला, मावा और दूध भी मानक के अनुसार न मिलने पर प्रयोगशाला ने अद्योमानक घोषित किया है। कुल 12 नमूने फेल हुए हैं। विक्रेता और निर्माताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकद्मा दर्ज किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जसराना में जितेश कुमार की दुकान से पनीर का नमूना लिया। यह सिंथेटिक दूध से बना था। जांच में पनीर में रिफाइंड की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। धर्मेंद्र कुमार राजा का ताल की मां भगवती फूड्स आगरा से वेजिटेवल सॉस के लिए नमूने में भी अखाद्य रंग पाया, जिसे प्रयोगशाला ने असुरक्षित बताया है। इटावा रोड सिरसागंज में सौरभ की दुकान से छैना मिठाई का नमूना लिया था। अखाद्य रंग की मिलावट मिली है।
विज्ञापन

जेपी मसाला उद्योग के स्वामी मनोज कुमार मित्तल से जीरा पाउडर का नमूना भी मानक के अनुसार नहीं पाया है। मोतीनगर निवासी अनिल कुमार से सोनपापडी केे पैकेट पर निर्माता का नाम व पता अंकित नहीं था। श्रीराम कॉलोनी स्थित केवल किशोर की किराना दुकान से टोस्ट का नमूना लिया है। टोस्ट के पैकेट पर निर्माता का नाम, पता सहित पूरी जानकारी अंकित नहीं थी। नगला गुमानी में मावा का नमूना लिया, मिल्क फेट कम होने के कारण फेल हो गया है। घुरकुआ में अजय कुमार से भैंस के दूध और मोहम्मदाबाद में नरेंद्र सिंह से पनीर का लिया गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं होने के कारण नमूना फेल आया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि इन विक्रेताओं के खिलाफ मुकद्मा दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed