फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Har har Mahadev are pagoda resonate with Jaygoshon

हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजते रहे शिवालय

Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev are pagoda resonate with Jaygoshon
हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजते रहे शिवालय - फोटो : Amar Ujala
 नगर मेें सावन के तीसर सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जल, बेलपत्र व धतूरे आदि से पूजन किया। शिवालयों पर कांवडियों ने गंगाजल से शिवलिंगों का अभिषेक किया। शिवभक्तों ने इस मौके पर व्रत भी धारण किया। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

नगर के प्राचीन बड़े शिव समाधि मंदिर पर पुजारी बसंतगिरी ने प्रात: चार बजे रूद्राभिषेक कर भक्तों के लिए शिवालय को खोल दिया गया। इसके उपरांत शिवभक्तों ने शिवलिंग की बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि के साथ पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का घी, दूध, दही व गंगाजल आदि से अभिषेक किया।
विज्ञापन

भारत माता चौक स्थित शिवमंदिर, न्यू रेलवे कालोनी स्थित यज्ञशाला मंदिर, रेलवे टीचर्स कालोनी स्थित शिवमंदिर, ग्रेनशॉप रेलवे कालोनी स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर, मुख्य बाजार स्थित अधैत भवन मंदिर, रामलीला मैदान स्थित मंदिर, लाइन पार स्थित शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा करने वालों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं व लड़कियों की थी। वहीं कुछ मंदिरों पर कांवड़ियों ने मान्यता के अनुसार कांवड़ चढ़ायी। जगह-जगह भोलेनाथ के मधुर भजनों के गुंजायमान होने से समूचा नगर शिवमय प्रतीत हो रहा था। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा वहीं पालिका परिषद ने साफ-सफाई कराकर रास्तों पर चुने आदि का प्रयोग करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed