{"_id":"5796027e4f1c1b2e6421e196","slug":"har-har-cheers-from-bomb-bomb-gunje-pagoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर-हर, बम-बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। पूजा अर्चना के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। भव्य फूल बंगला सजाने के साथ भजन कीर्तन और शाम को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रावण मास के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। सोमवार को सुबह छह बजे से शिवभक्त पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों के बाहर खड़े दिखाई दिए। स्कूल कालेज जाने वाली छात्राएं, शिक्षिकाओं ने सुबह जल्दी उठकर पूजा अर्चना की। मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के बाहर वेलपत्र, फूल, धतूरे और माला की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालु खुद की बारी आने का इंतजार कर रहे थे। महिलाएं, पुरुष, युवक युवतियां ही नहीं बल्कि बच्चे भी कतार में लगे थे। पूजा के बाद महंत राममोहन दीक्षित ने प्रसाद बांटा। गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी दिखाई दी। पूजा अर्चना के लिए बाहर सजी दुकानों पर लोग माला व फूल पत्ती खरीद रहे थे। शिव को दूध चढ़ाने के साथ गंगाजल चढ़ाया गया। मंदिर के महंत अनंत अनूप शास्त्री ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। पेमेश्वर गेट स्थित पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर भी लंबी कतार लगी दिखी। मंदिर के बाहर चूना का छिड़काव किए जाने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात थे। मंदिर के महंत नरेशचंद्र पाराशर ने कहा कि मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की मनौतियां पूरी होती हैं। प्रसाद का वितरण किया। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में श्रद्धालुओं की कतार लगी दिखाई दी। महंत सीताराम पुजारी के निर्देशन में विशाल शिवलिंग मां पार्वती एवं गणेश की पूजा की जा रही थी। मोहल्ला दुली स्थित श्री राधामोहन महाराज मंदिर पर सुबह पूजा अर्चना के साथ दोपहर को भव्य फूल बंगला सजा। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि महंत के निर्देशन में भजन कीर्तन हुए। श्री रमणेश्वर महादेव मंदिर कोटला रोड पर शाम को भव्य फूल बंगला सजा। महंत देशमुख ब्रह्मचारी ने शिव की महिमा की जानकारी दी। लाला कुंजीलाल की बगीची स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतारें लगीं थीं।
बटेश्वर भी गए श्रद्धालु
बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगरा स्थित मनकामेश्वर महादेव के दर्शन करने गए। कोई पैदल तो कोई साइकिल से दर्शन को पहुंचा। पूजा अर्चना करने के बाद शाम को वापस लौटे। वहीं बटेश्वर स्थित प्राचीन मंदिर के दर्शन के साथ कांवड़ों को चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इसके कारण यहां भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
फलाहार हुआ महंगा
श्रावणमास के सोमवार को व्रत रखने के कारण फलों की डिमांड बढ़ी है। इसके कारण सोमवार के दिन केला 40 रुपये दर्जन तक बिका। अमरूद 35 से 40 तक पहुंचे। सेव, नाशपाती एवं आम की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो गई।
निगम से सजवाई रंगोली
निगम ने शिवालयों के आस-पास साफ सफाई कराने के साथ ही रंगोली सजवाई। रंगोली सजाने के लिए निगम के कर्मचारी सुबह से सक्रिय थे।