{"_id":"5867b3674f1c1b425ceed1d2","slug":"happy-new-year-2017-was-12-ringing-ringing","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बजते ही गूंजने लगा हैप्पी न्यू-ईयर 2017","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बजते ही गूंजने लगा हैप्पी न्यू-ईयर 2017
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जश्न मनाकर किया नए साल का स्वागत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगरी में न्यू-ईयर का आगाज धूम-धड़ाके के साथ हुआ। होटल एवं रेस्तराओं में धमाल मचता रहा। घडी में 12 बजने से पूर्व एक बार धमाल थम गया। घडी की दोनों सुइयां मिलते ही हैप्पी न्यू ईयर... बधाई के साथ फिर मस्ती छाई। जगह-जगह पार्टियां आयोजित की गईं। दोस्तों एवं परिवारिजनों के साथ जमकर मस्ती की। देर रात्रि तक सड़कों पर रौनक दिखी।
वर्ष 2017 का स्वागत धूमधाम से किया गया। दोस्तों एवं परिवाजनों के साथ न्यू-ईयर सेलीब्रेशन किया। युवा सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे। शनिवार रात्रि नौ बजे से पार्टियां जगह-जगह शुरु हो गईं थी। लोगों ने पहले पुराने साल को अलविदा कहा, फिर रात्रि 12 बजने के साथ नई साल का जोरदार तरीके से स्वागत किया। आसमान में पटाखों की रोशनी बिखरती दिखी। पार्टियों में केक काटे गए। काकटेल पार्टियां भी जगह-जगह आयोजित हुई। डीजे पर गाने की धुन पर लोग झूमते-नाचते नजर आए। न्यू-ईयर रविवार को हैं, इसलिए शनिवार को ही कोचिंग सेंटरों में पार्टियां हुई। कोचिंगों में पढ़ाई के बजाय युवा मस्ती करते दिखे।
सोशल मीडिया पर भेजे संदेश
जैसे ही घडी में रात्रि के 12 बजे। फोन की रिंग बजना शुरु हो गईं। व्हाट्स एवं सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के मैसेज भेजकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं परिवारिजनों को हैप्पी न्यू-ईयर कहा। कई कंपनियों का नेटवर्क भी एक पल को रुक गया।
विज्ञापन
मिठाई एवं फास्टफूड की दुकानें खुली रहीं
शहर की मिठाई एवं फास्टफूड की दुकानें देर रात्रि तक खुली रहीं। लोग इन दुकानों पर खाने-पीने का सामान खरीदते दिखे। केक की डिमांड सबसे ज्यादा रही। जहां पार्टियां सेलीब्रेट की गईं, वहां अधिकांश जगह केक काटे गए।
होटल में हुई सजावट, आज रहेगी भीड
शहर के होटल संचालकों ने न्यू-ईयर के लिए विशेष तैयारियां कराईं। आकर्षक सजावटे की गईं। न्यू-ईयर पर स्पेशल डिश तैयार कराई गई हैं। ग्राहक अधिक से अधिक आएं, इसलिए हर होटल ने अपनी एक अलग डिश तैयार की है।