फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hang

पत्नी मायके से नहीं आई, युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जान

Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hang
पत्नी मायके से नहीं आई, युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जान
विज्ञापन

- दो माह पहले गई हैं, दो बार बुलाने ससुराल गया इकबाल फिर भी आने से मना कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने फंदे पर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही घरवाले गमगीन हो उठे।

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद मठ मंदिर वाली गली निवासी इकबाल का निकाह करीब चार साल पहले हाथरस के सादाबाद निवासी युवती के साथ हुआ था। इकबाल कारखाने में काम करता था। दो माह पूर्व पत्नी मायके गई थी। जिसको बुलाने के लिए दो बार इकबाल ससुराल गया। लेकिन पत्नी से आने से मना कर दिया। मंगलवार को इकबाल की मां भी इकबाल की पत्नी को बुलाने के लिए गई थी, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने बुधवार दोपहर घर के अंदर फंदे पर लटक गया। फंदे पर लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। परिजन उसको उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर रसूलपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा जाएगा। युवक अपने पीछे दो साल का बेटा भी छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed