{"_id":"f24f93b28e55fe3fc9a6b54dc530392b","slug":"hammock-beaten-by-police-staff-in-ramlila-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीटा झूला कर्मचारी, रामलीला में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पीटा झूला कर्मचारी, रामलीला में हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेला में पुलिस उप निरीक्षक ने झूला कर्मचारियों से अभद्रता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के विरोध में कमेटी ने रामलीला मंचन सहित पूरा मेला बंद कर दिया। कमेटी पदाधिकारियों ने मारपीट का आरोप कैलादेवी मंदिर पर तैनात उपनिरीक्षक पर लगाया है। कमेटी की मांग है कि दोषी उपनिरीक्षक के निलंबित न होने तक रामलीला प्रारंभ नहीं की जाएगी।
बता दें कि श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव द्वारा भव्य रामलीला मंचन कराया जा रहा है। रामलीला महोत्सव में आने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर मेला कोतवाली स्थापित की गई है। इसकी जिम्मेदारी एसआई केपी सिंह को सौंपी गई है। कोतवाली पर जितेंद्र गौतम भी उप निरीक्षक के रूप में तैनात हैं। बुधवार की सायं उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम कुछ महिला-पुरुषों को लेकर झूला पर पहुंचे। इस दौरान झूला खराब हो गया। झूला खराब होने पर मैनेजर राजेश शर्मा ने लोगों के पैसे वापस कर रहे थे। कमेटी के सचिव आरपी सिंह यादव का आरोप है कि इसी दौरान एसआई जितेंद्र गौतम और उनके साथ आए लोगों ने मैनेजर सहित झूला कर्मचारियों के साथ डंडों मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी दौड़ कर रामलीला समिति के कार्यालय पर पहुंचे। वहां पदाधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। इस घटना पर कमेटी पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए रामलीला मंचन सहित मेले में चल रहे सभी झूला समेत लीला का मंचन बंद करा दिया। कमेटी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जब तक दोषी सबइंसपेक्टर को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक मेला प्रारंभ नहीं होगा। इस मामले से एसएसपी को अवगत कराया गया। जानकारी पर सीओ सिटी राजेश चौधरी मौके पर पहुंच गए।