फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Haj pilgrims will not have to wait for lottery

Firozabad News: हजयात्रियों को नहीं करना होगा लॉटरी का इंतजार

Tue, 30 Jan 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will not have to wait for lottery
फिरोजाबाद। हज कमेटी ऑफ इंडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर एवं हज यात्रियों के मुख्य प्रशिक्षक आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि इस बार प्रदेश में हजयात्रा के लिए आवेदन करने वाले सभी 19702 आवेदकों को जाने का मौके मिलेगा। क्यों कि हजयात्रा का कोटा 31180 है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से 31180 यात्रियों को हज पर भेजने का लक्ष्य तय किया था। 10 दिसंबर से प्रारंभ हुए आवेदन 15 जनवरी तक चलते रहे, लेकिन 15 जनवरी तक प्रदेश में 19702 ने ही हजयात्रा पर जाने को आवेदन किया है। आवेदन के सापेक्ष कोटा अधिक होने के कारण यहां लॉटरी की जरूरत नहीं होगी। क्यों कि प्रदेश में 11478 सीटें अवशेष हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में सबसे अधिक आवेदन 2020 मुरादाबाद, दूसरे स्थान पर लखनऊ से 1007 व तीसरा स्थान सहारनपुर जिले के 921 आवेदन रहे।
विज्ञापन

सबसे काम आवेदन वाला जिला चित्रकूट रहा। यहां से मात्र दो आवेदन आए। उन्होंने कहा इस वर्ष प्रदेश से 12 शिशु हजयात्रा पर जाएंगे। प्रदेश से 586 लोग 70 वर्ष से अधिक आयु के होंगे। प्रदेश से बिना मेहरम हजयात्रा करने वाली 141 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा फ़िरोज़ाबाद जिले से 110 लोगों ने हजयात्रा के लिए आवेदन किया है। आगरा से 345, एटा से 12, मथुरा से 73, हाथरस से 25 और कासगंज से 63, अलीगढ़ 51 लोगों ने हजयात्रा को आवेदन किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed