{"_id":"63a0a899514b235ebb4848b7","slug":"gwalior-team-won-the-trophy-of-volleyball-tournament-firozabad-news-agr5573425150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्राफी ग्वालियर की टीम ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्राफी ग्वालियर की टीम ने जीती
विज्ञापन
वॉलीबॉल विजेता ट्राफी के साथ ग्वालियर की टीम।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर में अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन एनडी कॉलेज वॉलीबाल क्लब द्वारा किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला ग्वालियर और गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। ग्वालियर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद की टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
टूर्नामेंट नगर के खिलाड़ी रहे नीतू यादव, जीतू यादव, देवेंद्र यादव और असित यादव की स्मृति में अखिल भारतीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एनडी कॉलेज वॉलीबॉल क्लब द्वारा एनडी कॉलेज ग्राउंड में संपन्न कराया गया। विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, डॉ. राम कैलाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच शाम ग्वालियर और गाजियाबाद टीम के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर की टीम विजेता रही।
समापन कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक परिवार से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष मोहित यादव, चौधरी अंकुर यादव एवं समस्त कमेटी द्वारा शील्ड एवं 15 हजार रुपये की सम्मान राशि एवं उपविजेता गाजियाबाद टीम को स्मृतिशेष खिलाड़ियों के परिजन द्वारा एवं कमेटी द्वारा शील्ड एवं 11 हजार रुपये की सम्मान राशि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कमेटी सदस्य रविंद्र सिंह, कोच अरुण दुबे, सुजीत सिंह, राजेश कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, सुदीप्त यादव, मोहित, श्रवण कुमार, दिनेश सिंह, पिंटू, उत्कर्ष यादव, मुकेश फौजी मौजूद रहे। अंकुर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।