फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guru Nanak, the school won the tournament

गुरुनानक स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 05 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak, the school won the tournament
क्रिकेट मैच में विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान करते अतिथि।
गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक ताजेन्द्र सिंह ने किया। टूर्नामेंट में एडीफाई इंटर नेशनल स्कूल, फिरोजाबाद तथा एसआरएस पब्लिक स्कूल तथा गुरुनानक स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गुरुनानक स्कूल ने टूर्नामेंट जीत लिया है।
विज्ञापन

 पहले मैच में एडीफाई टीम ने निर्धारित 12 ओवरों के खेल में पहले खेलते हुए 95 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें खिलाड़ी सिद्धान्त अग्रवाल ने कई चौके और छक्के जड़कर खेल में रोमांच पैदा किया। गुरुनानक की टीम ने 95 के स्कोर का पीछा करते हुए केवल 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसके बाद दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएस पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम 12 ओवरों में मात्र 55 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में गुरुनानक स्कूल की टीम ने केवल 5.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाकर टूर्नामेंट जीत लिया। मैन आफ द मैच इशान वर्मा व चंद्रप्रताप को संयुक्त रूप से घोषित किया गया। प्रबंधक ताजेंद्र सिंह ने विजयी टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते हुए तीनों टीमों के खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य गौहर नायाब, खेल शिक्षक विकासअतुल शर्मा, रूबल मल्होत्रा,रेहाना कशफ, अरविंद यादव, विनय यादव, स्कोरर ध्यानपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed