फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Guns were being made to be used in elections, two arrested

Firozabad News: चुनाव में खपाने के लिए बना रहे थे तमंचे, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Guns were being made to be used in elections, two arrested
जसराना। लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में खपाने के लिए अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंद पड़े ईंट भट्टे से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचों के साथ बनाने का सामान पकड़ा है। इस दौरान दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना जसराना पुलिस को सूचना मिली कि नगला राम चौराहे के पास बंद पड़े ईंट भट्टे में अवैध रूप से तमंचों का निर्माण हो रहा है। आनन फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापामारी की तो भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ तमंचा बनाने का सामान मिला। पुलिस को मौके से देवेंद्र, रामशंकर उर्फ छोटे निवासी मोहम्मदपुर थाना जसराना मिले। दोनों ने बताया चुनाव में खपाने के लिए तमंचा बना रहे थे। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से आठ बने और काफी संख्या में अधबने तमंचे मिले हैं। आरोपी देवेंद्र एटा और नसीरपुर थाना क्षेत्रों से जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed