{"_id":"57409b684f1c1b0014ac7851","slug":"gun-j-yam-na-hu-bud-dhama-ara-am-gacch-mi-resonant-happened-buddhama-gacchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजायमान हुआ बुद्धम शरणम् गच्छामि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजायमान हुआ बुद्धम शरणम् गच्छामि
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गुंजायमान हुआ बुद्धम शरणम् गच्छामि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान बुद्ध की जयंती शनिवार को कस्बे में धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमायूंपुर स्थित बौद्ध बिहार से निकाली गई शोभायात्रा सुहागनगर चौराहा, भीमनगर,देवनगर, स्टेशन रोड, गांधीपार्क चौराहा, छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, डाकखाना चौराहा, सरक्यूलर रोड, मोहम्मदपुर, शीतल खां रोड होते हुए मिर्जा का नगला बड़ा स्थित रत्नपुंज बिहार पर पहुंचकर समाप्त हुई। बसपा नेता खालिद नसीर ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस मौके पर बसपा नेता खालिद नसीर, भंते स्थविर महाथेरा, सुरेंद्र बर्धन, वीरी सिंह आनंद, गजेंद्र सिंंह बौद्ध, केपी सिंंह बौद्ध, महेश पौना, शैलेंद्र कुमार शैले, मनोज चंद्रा, रामप्रताप सिंंह, ब्रजेश कुमार बिट्टू, ब्रजेश कुमार, वेद प्रकाश गौतम, वीरेंद्र सुमन आदि शामिल थे। वहीं ग्राम दौंकेली स्थित बद्ध बिहार में जयंती पर भजन कीर्तन हुआ। इस मौके पर कुवैश, जय प्रकाश गौतम, आकाश गौतम, गौरव, विकास, हरदयाल सिंंह आदि मौजूद थे। शाक्य कल्याण समिति ने भी गोष्ठी की। इस मौके पर रोहन सिंंह शाक्य, शमशाद बाबा, डा. प्रमोद यादव, ललित शाक्य, जसवंत सिंह शाक्य, दीपक शाक्य, प्रदीप यादव, रिंकू यादव, दिलीप शाक्य, नेम सिंंह शाक्य, भीमसेन शाक्य, गेंदालाल राठौर आदि शामिल थे।
भारतीय बौद्ध महासभा ने तथागत गौतम बुद्ध की 2560 वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई। इस मौके पर नगर शाखा की ओर से गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरूआत भंते कल्याण कीर्ति की बुद्ध वंदना से हुई।
प्रभातफेरी नगला राधेलाल से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, रामलीला मैदान, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा, कंपनी बाग रोड, रेलवे अंडरब्रिज होती हुई लाइनपार पहुंची। यहां स्थित बौद्ध बिहार नगला रती में धम्म सभा का रूप ले लिया। जहां भंते कल्याण कीर्ति द्वारा बुद्ध वंदना के साथ धम्मसभा का शुभारंभ हुआ। विधायक राकेश बाबू ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म विश्व में ऐसा एक मात्र धम्म है, जो पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है, मानवतावादी है। इसमें आडंबर,पाखंडवाद का कोई स्थान नहीं है। भारतीय बौद्ध महासभा के गजेन्द्र सिंह बौद्ध ने कहा कि भगवान बुद्ध ने आधी दुनिया अर्थात महिलाओं को पूरा सम्मान, अधिकार दिलाने का काम किया है। धम्म सभा को गीतम सिंह बौद्ध, डा. राजेन्द्र प्रसाद संतोषी, जसवन्त सिंह अध्यक्ष, डा. अंबेडकर बौद्ध बिहार समिति नगला रती आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर देवलाल बौद्ध, प्रकाश चन्द्र मौर्य, ब्रजेश कुमार, अवधेश राना, लाखन सिंह वर्मा, राकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।