फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   GST survey on desi ghee firm, fine of Rs 6.05 lakh

Firozabad News: देशी घी फर्म पर जीएसटी का सर्वे, 6.05 लाख का जुर्माना

Sat, 29 Jun 2024 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jun 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
GST survey on desi ghee firm, fine of Rs 6.05 lakh
देशी घी फर्म पर जीएसटी का सर्वे, 6.05 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

- सिरसागंज स्थित फर्म पर शुक्रवार को देर रात तक टीम ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज में शुक्रवार को कई घंटे चली कार्रवाई के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम ने प्रमुख देशी घी विक्रेता की फर्म पर 6.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेंट्रल जीएसटी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में परचून एवं अन्य ट्रेडिंग फर्म संचालकों में खलबली मची रही।

सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग ने बीते दिन शुक्रवार की देर शाम को सिरसागंज मुख्य बाजार में संचालित मैसर्स रतनलाल-सुरेंद्र कुमार फर्म पर सर्वे कार्रवाई की। सर्वे के दौरान फर्म पर मौजूद डीलर एवं अन्य कर्मचारी सकते में आ गए। उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार देर शाम को शुरू हुई कार्रवाई देर शाम 11.50 बजे तक चली। सर्वे के दौरान मौके पर मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान से जुड़ी पत्रावली में गड़बड़ी मिली। टीम में शामिल जीएसटी अफसरों के मुताबिक फर्म द्वारा नियमानुसार जीएसटी भुगतान में भी अनियमितता बरती जा रहीं थीं। गड़बड़ी मिलने की स्थिति में फर्म पर 6.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि फर्म स्वामी से मौके पर ही वसूली गई। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आशीष चक, मिथलेश बर्नवाल, आशीष शुक्ला एवं प्रेम किशोर शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed