{"_id":"6682b33a973568c4b004da3a","slug":"grp-caught-accused-with-reward-of-15-thousand-who-used-to-rob-passengers-in-trains-by-feeding-them-intoxicants-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जीआरपी ने 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से करता था लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीआरपी ने 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से करता था लूट
Mon, 01 Jul 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:59 PM IST
सार
टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों से लूट करता था।
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन (tundla railway station)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राजकीय रेलवे पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। यह 13 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। यह ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट करता था। बदमाश को बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बिहार के किशनगंज जिला के थाना बहादुरगंज अंतर्गत गांव बैसा जुरै निवासी आजिम खां है। आरोपी के विरुद्ध 2011 में टूंडला जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से जीआरपी टूंडला उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाने पर उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को जीआरपी ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर अपराधी है। पुलिस 13 साल से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन