फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grill cut with gas cutter, goods worth Rs 9 lakh stolen

Firozabad News: गैस कटर से काटा जंगला, नौ लाख के माल पर किया हाथ साफ

Sun, 04 Feb 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Grill cut with gas cutter, goods worth Rs 9 lakh stolen
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक चूड़ी व्यापारी के मकान को निशाना बनाते हुए गैस कटर से जंगला काटने के बाद नौ लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए। शनिवार को जानकारी के बाद थाने का पुलिस बल मौके पहुंचा, लेकिन देर शाम तक चोरी का मुकदमा तक पुलिस दर्ज नहीं कर सकी। पीड़ित घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर ही निवास करता है। करतार नगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता शहर के प्रतिष्ठित चूड़ी व्यापारी हैं। व्यापारी के एक ही मोहल्ले में दो मकान है। दूसरे मकान में परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने योजनाबद्ध ढंग से चूड़ी व्यापारी के बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोरों ने गैस कटर से मकान के दो जंगला काटकर प्रवेश किया। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की माने तो चोरी उसके मकान से करीब 100 ग्राम सोना, कुछ मात्रा में चांदी और 1.50 लाख रुपये चोरी कर ले गए। जब घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मय बल के मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जायजा लेने के बाद पीड़ित को थाने बुलाया। देर शाम तक पुलिस अपनी औपचारिकताओं में उलझी रही, लेकिन चोरी के मामले की मुकदमा तक दर्ज करना उचित नहीं समझा। पुलिस मामले को सामान्य मान रही है। अगर पीड़ित की बात करें तो करीब नौ लाख रुपये का उसको नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया है। पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर ली गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



घंटों घटनास्थल पर जुटी रही पुलिस
चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह हुई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद अपनी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गई। घंटों पुलिस घटनास्थल पर ही जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed