फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Greenbelts are not being prepared in industrial estates

औद्योगिक आस्थानों में तैयार नहीं हो पा रहीं हरित पटिट्कायें

Tue, 10 Aug 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Greenbelts are not being prepared in industrial estates
औद्योगिक आस्थान पर हरित पट्टिका वाले स्थान पर पढ़ा कारखानों से निकला हुआ मलवा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से संवेदनशील औद्योगिक आस्थानों में पौधरोपण जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां शून्य हैं। उद्योग विभाग एवं यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थानों में इकाईयों के बाहर अथवा आंतरिक भाग में छायादार वृक्षों की हरित पट्टिका तैैयार कराने में उद्योग जगत रुचि नहीं ले रहा है। जबकि जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में सख्त निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

टीटीजेड एरिया में पर्यावरण संतुलन के लिहाज से औद्योगिक आस्थानों में सघन पौधरोपण का एनजीटी और जिला पर्यावरण समिति का खासा जोर है। 22 जून को हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी डीएम चंद्र विजय सिंह ने औद्योगिक समूहों व संगठनों के प्रतिनिधियों को इकाईयों के बाहर अथवा आंतरिक भाग में छायादार पौधों की हरित पट्टिका स्थापित कराने को कहा था। सभी इकाई संचालकों को कम से कम 11-11 पेड़ लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से यूपीसीडा सहित उद्योग विभाग के कुल पांच औद्योगिक आस्थानों में 1000 छायादार पेड़-पौधे की हरित पट्टिका तैयार कराने के साथ ही जीओ टैगिंग रिपोर्ट वन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रस्तुत कराने के स्पष्ट निर्देश थे।
विज्ञापन

इन औद्योगिक आस्थानों में तैैयारी की जानी है हरित पट्टिका
यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड के अलावा औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ, मिनी औद्योगिक आस्थान ऊसायनी व टूंडला के अतिरिक्त शिकोहाबाद में सभी इकाईयों के बाहर हरित पट्टिका स्थापित कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थानों में हरित पट्टिका स्थापना का काम कई इकाईयों के संचालक करा रहे हैं। जिन्होंने हरित पटिट्का नहीं बनाई है। उनसे भी कहा जाएगा।
राजकुमार शर्मा - अध्यक्ष द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed