फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Green plaques will be made along five roads

Firozabad News: पांच सड़कों के किनारे बनेगी हरित पट्टिकाएं

Sun, 29 Sep 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Green plaques will be made along five roads
फिरोजाबाद। ताज ट्रिपेजियम जोन एरिया (टीटीजेड) के अंतर्गत आने वाली सुहागनगरी में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पुख्ता इंजताम किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के माध्यम से 25.8 करोड़ की लागत से शहर की पांच प्रमुख सड़कों हरित पट्टियां विकसित की जायेंगी। इसके अतिरिक्त पांच अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मियां बाकी प्रणाली से बाग-बगीचा विकसित किए जाएंगे। वायु प्रदूषण के लिहाज से औद्योगिक नगरी फिरोजाबाद अति संवेदनशील है। राष्ट्रीय क्लीन एयर प्रोग्राम (एन-कैप) के तहत फिरोजाबाद में वायु गुणवत्ता सुधार को पौधरोपण एवं अत्याधिक धूल वाले स्थानों पर सड़कों व गलियों को पक्का कराया जा रहा है। इसी क्रम में शहर की पांच प्रमुख सड़कों को पक्का कराने के साथ ही साइड पटरी पर छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पांच अन्य स्थानों पर मियाबाकी प्रणाली से बाग-बगीचे विकसित होंगे। इस पूरी कार्ययोजना पर लगभग 25.8 करोड़ रूपया की धनराशि खर्च की जायेगी।इस कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। निगम सूत्राें के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा।
विज्ञापन

-इन सड़कों का होगा,नवीनीकरण,रोपे जायेंगे पौधे-
-वार्ड संख्या 62 में जेलर वाटिका से फौजी ट्रेडर्स तक सड़क सहारे पौधरोपण
-वार्ड संख्या 37 में बल्देवनगर नगर से तहसील सदर तक सड़क साइड पटरी पर पौधरोपण
-ककरऊ कोठी से बंबा बाईपास मार्ग की साइड पटरी पर 2000 से ज्यादा छायादार पौधों का रोपण
-वार्ड संख्या 45 दतौजी में बिजलीघर से प्राथमिक विद्यालय तक मार्ग पर पौधरोपण
-वार्ड संख्या 20 और 29 क्षेत्रांर्गत ककरऊ कोठी से टापा खुर्द एवं आसफाबाद से भारत टाकीज तक पौधरोपण
---
इन स्थानों पर मियाबाकी प्रणाली से बनेंगे बाग-बगीचे
- जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी के पास खाली स्थान पर
-सुहागनगर में नाला की पटरी के पास निगम की खाली भूमि पर
-संत नगर पानी की टंकी परिसर में खाली भूमि पर
- रहना-एकता नगर के समीप स्थित भूमि पर

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चिह्नित सड़कों के सहारे हरित पट्टिका स्थापित किया जाना है। करीब 25.8 लागत वाली कार्ययोजना की पूर्ति को जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

मनीष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता प्रभारी एन-कैप नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed