फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Grand procession of public leader Karpoori Thakur

Firozabad News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 25 Jan 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Grand procession of public leader Karpoori Thakur
शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : शोभायात्रा में शामिल लोग।
फिरोजाबाद। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मजयंती पर शनिवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का समापन गांधी पार्क में हुआ। सभी ने कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। सविता महासभा उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के तत्वावधान में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मजयंती भव्य शोभायात्रा रसूलपुर स्थित प्रतिमा स्थल से बैंडबाजों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सिंह सविता ने मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके की। शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी के साथ-साथ नारायणी माता, सेन महाराज, महापद्मानंद की झांकियों के साथ ही साथ बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का डोला भी शामिल था।
विज्ञापन

सबसे अंत में मुख्य डोला चल रहा था। इसमें जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर विराजमान थी। इसके आगे समाज के गणमान्य लोग चल रहे थे। शोभायात्रा मूर्ति स्थल से प्रारंभ होकर नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग होते हुए गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि उन्नाव के एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। जगवीर सिंह राना ने कहा कि हमें एक छत के नीचे आना होगा, तभी समाज मजबूत होगा।
विज्ञापन

बनवारी लाल सविता अध्यक्ष सविता समाज मथुरा ने कहा कि हमें शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। सभा की अध्यक्षता सुरेशचंद्र जर्राह ने की। शोभायात्रा में मुकेश धामा, सुखवीर सिंह पहलवान, दिनेश चंद्र माधव जिलाध्यक्ष सविता महासभा, निर्दोष नंदा, सतेंद्र पार्षद, महेश सविता, मामा ठाकुर ने विचार व्यक्त किए। संचालन संतोष सेन ने किया। इस दौरान दिलीप ठाकुर, राजनाथ नंद, रमाशंकर नंद, संतोष सविता डॉ. विधाराम सत्यदेव बाबा, अमित माधव, शीलेंद्र सविता, पारुल मोहन, योगेश बाबू, राहुल सविता, डॉ. छोटे लाल सविता सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदवंशी सविता महासभा उत्तर प्रदेश मे कर्पूरी ठाकुर जयंती पर 500 कंबलों एवं भोजन का वितरण किया। अध्यक्षता जयंती अध्यक्ष गिरीशचंद्र सविता एडवोकेट ने की। प्रदेश अध्यक्ष शिवभजन सिंह ने कहा कि नंदवंशी सविता समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। नंदवंश ने 250 वर्ष तक शासन किया है। गौरव नंद, दिनेश ठाकुर, गिरीशचंद्र ने विचार व्यक्त किए। हृदेश कुमार प्रधानाचार्य, रामरतन सिंह, नवीन कुमार, द्वारिका प्रसाद, कप्तान सिंह, डाॅ. नरेश राजपूत, विनय सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed