{"_id":"6202b42ed050013865732cd7","slug":"grading-will-be-decided-on-the-food-quality-of-hotels-and-restaurants-firozabad-news-agr5236698194","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल एवं रेस्टारेंट की खाद्य गुणवत्ता पर तय होगी ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल एवं रेस्टारेंट की खाद्य गुणवत्ता पर तय होगी ग्रेडिंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित होटल व रेस्टोरेंट की ग्रेडिंग तय की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से ग्रेडिंग तय की जाएगी।
केंद्र सरकार की ओर से शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से एक कमेटी गठित की गई है। जो जनपद में भ्रमण के दौरान रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगी।
साफ-सफाई को भी देखेगी। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुुमार ने बताया कि टीम एक बार आ चुकी है। दोबारा भी टीम दस्तक दे सकती है। टीम के सदस्यों द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट की ग्रेडिंग के दौरान पांच स्टार दिए जाएंगे। जिसे एक स्टार मिलेगा, उसकी गुणवत्ता खराब मानी जाएगी। दो स्टार मिलने पर सबसे खराब, तीन स्टार मिलने पर अच्छा, चार स्टार मिलने पर बहुत अच्छा माना जाएगा। पांच स्टार पर सबकुछ ठीक माना जाएगा।