{"_id":"612a82488ebc3e5fa0785326","slug":"grabbing-the-handle-of-the-new-bicycle-the-meritorious-smiled-firozabad-news-agr5054361170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई साईकिलों का हैंडल पकड़ मुस्करा उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई साईकिलों का हैंडल पकड़ मुस्करा उठे मेधावी
विज्ञापन
क्लब में श्रम विभाग द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान साइकिल वितरण करते डीएम सीडीयो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के जरिए शनिवार को 799 निर्माण श्रमिकों को 1354700 रुपये के हितलाभ प्रदान किए गए। इस दौरान संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के जरिए 483 मेधावियों को नि:शुल्क साइकिलें दी गईं।
शनिवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के मेधावी बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की मौजूदगी में सदर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को साइकिल सौंपी।
उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनान्तर्गत लगभग 799 लाभार्थियों को कुल एक करोड 35 लाख, 47 हजार रुपये के हित लाभ प्रदान किए गए। इनमें मातृत्व शिशु एवं बालिका प्रोत्साहन योजना के 141, कन्या विवाह योजना के 168, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के सात, अक्षमता कामगार मृत्यु उपरांत मिलने वाले हितलाभ सात, अंत्येष्टि योजना के सात प्रकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड, सहायक श्रमायुक्त अरूण कुमार सिंह, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश शंखवार, सुनील टंडन, श्याम सिंह यादव, अनिल उपाध्याय, राधेश्याम यादव, सत्यवीर गुप्ता, भगवानदास शंखवार, ब्लॉक प्रमुख सदर लक्ष्मीनरायन यादव आदि मौजूद रहे।