फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government's achievements were enumerated in the provincial conference of the Chamber of Commerce.

Firozabad News: व्यापार मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements were enumerated in the provincial conference of the Chamber of Commerce.
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह। स्रोत संवा
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा रविवार दोपहर गढ़ैया मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में गुंडाराज पूरी तरह समाप्त हो चुका है और व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे हैं। चूंकि सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारियों से मिलता है, इसलिए उनके हित सर्वोपरि हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने चेतावनी दी कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा और इसके लिए हर जिले में 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी जो उत्पीड़न के मामलों में अधिकारियों का घेराव करेगी। इस सम्मेलन में प्रदेश के 15 जिलों से आए व्यापारी प्रतिनिधियों सहित प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रीतेश अग्रवाल, नवीन शिवहरे, विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनोद महेश्वरी, संजय मित्तल, राहुल कुमार और नितिन अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजेश अग्रवाल एवं महेंद्र कुशवाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed