फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government will become a support for destitute children, this plan is going to start

बेसहारा बच्चों का सहारा बनेगी सरकार, ये योजना शुरू होने जा रही

Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Government will become a support for destitute children, this plan is going to start
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 25 बच्चों ने अपने अभिभावकों माता-पिता में से किसी एक को खो दिया। शासन के निर्देशों के बाद चिह्नित किए गए उक्त सभी बच्चों को जिला का प्रोबेशन विभाग जरूरी सहायता व जरूरत की चीजें मुहैया कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के बाद जिला प्रोबेशन विभाग ने कोरोना संक्रमण के कारण अपने अभिभावकों में से किसी एक को गंवाने वाले 25 बच्चों को चिह्नित किया है। इनमें नारखी ब्लाक क्षेत्र के सात, शिकोहाबाद पांच, फिरोजाबाद ब्लॉक में दस के अलावा टूंडला तहसील क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चे शामिल हैं। कुल परिवारों की संख्या 12 है। इन बच्चों को जिला का प्रोबेशन विभाग जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य जरूरत की चीजें मुहैया कराएगा। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर के मुताबिक चिह्नित बच्चों की सूची शासन को भेज दी गई है। शासन के दिशा निर्देशानुसार इन बच्चों की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई बेसहारा
विभागीय सूत्रों के मुताबिक शासन के निर्देशों के बाद कुल 25 बच्चे ऐसे मिले,जिनके माता अथवा पिता में किसी की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई। हालांकि अभियान के दौरान ऐसा कोई बच्चा प्रकाश में नहीं आया, जिसमें माता एवं पिता दोनों की मौत हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed