Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government takes a strict stance on 167 teachers with fake degrees; Basic Education Secretary calls for a report.

Firozabad News: फर्जी डिग्री वाले 167 शिक्षकों पर शासन सख्त, बेसिक शिक्षा सचिव ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Government takes a strict stance on 167 teachers with fake degrees; Basic Education Secretary calls for a report.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। सत्र 2004-05 की बीएड डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाने वाले फर्जी शिक्षकों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। शासन ने ऐसे शिक्षकों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। फिरोजाबाद जिले में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 167 बताई जा रही है। जिला स्तर से इन शिक्षकों का पूरा ब्योरा बेसिक शिक्षा सचिव को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सत्र 2004-05 की बीएड डिग्री में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद तत्कालीन सरकार ने एसआईटी से जांच कराई थी। जांच में बड़ी संख्या में शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी अथवा टैंपर्ड पाई गई थीं। इसके बाद संबंधित शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बर्खास्तगी के खिलाफ शिक्षक न्यायालय पहुंच गए और कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद उनका वेतन दोबारा जारी हो गया। वर्तमान में ये शिक्षक विभाग में कार्यरत हैं और वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि न्यायालय के हालिया आदेश के क्रम में अब इन मामलों में नियमानुसार की गई और प्रस्तावित अग्रिम कार्रवाई का विवरण मांगा गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों से आनन-फानन में संबंधित शिक्षकों की जानकारी जुटाकर 12 नवंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट भेज दी गई है। अब इस प्रकरण को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक होने की संभावना है। ऐसे में 167 शिक्षकों के भविष्य और उनके मामलों में विभागीय स्तर पर होने वाली अगली कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed