फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government should not impose new pension on teachers, junior union submitted memorandum

Firozabad News: शिक्षकों पर नई पेंशन को न थोपे शासन, जूनियर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government should not impose new pension on teachers, junior union submitted memorandum
बीएसए कार्यालय पर अधिकारी को ज्ञापन देते जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती स्वीकार करने का प्रयास किया जा रहा है। न स्वीकार करने की स्थिति में जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओपी यादव ने कहा कि जबरन नई पेंशन योजना स्वीकार करने तथा वेतन से जबरन कटौती करने व वेतन रोकने सम्बन्धी तानाशाही पूर्ण आदेशों को निरस्त करने का कष्ट करें। साथ ही प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों के अभिभावक होने के नाते सभी को एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। ज्ञापन में आनंद प्रकाश, श्याम मोहन, आदेश यादव, सुरेंद्र सिंह, आनंद, विक्रम सिंह, श्याम मोहन, ध्यानपाल सिंह, विक्रम पाल सिंह, दिनेश शर्मा, सुरेंद्रपाल सिंह, वीरभान सिंह, हृदेश मिश्रा, डीपी सिंह, रमेश चंद्र, अमित पालीवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed