{"_id":"2719260e9e168cc93a725ce8465c344c","slug":"government-for-supremacy-on-tap-stones-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नल पर वर्चस्व के लिए पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नल पर वर्चस्व के लिए पथराव, फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में लगे सरकारी नल पर वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने सामने आग गए। एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। दोनों ओर से पथराव के साथ फायरिंग की गई। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थाना बसई मोहम्मदपुर के उस्मानपुर निवासी लाखन सिंह और शोभाराम के परिवार के बीच सरकारी नल पर हक जताने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीण विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट केे साथ पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बसईमोहम्मदपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एक पक्ष से गुलकंदी पत्नी लटुरी सिंह, आसन देवी पत्नी शोभाराम व देवदत्त पुत्र शोभाराम निवासी नगला चूरा थाना बसईमोहम्मदपुर व दूसरे पक्ष से लाखन सिंह पुत्र लटुरी सिंह, कलावती पत्नी लाखन सिंह, शिवदयाल पुत्र लटुरी सिंह, विमलेश पत्नी शिवदयाल तथा ज्ञानश्री घायल हो र्गइं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही दोनों पक्षों को समझाबुझाकर विवाद को शांत करा दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।