फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Government and semi-government buildings coming in the periphery of Smart Road will be investigated

Firozabad News: स्मार्ट रोड की परिधि में आ रहे सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवनों की होंगी जांच

Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Government and semi-government buildings coming in the periphery of Smart Road will be investigated
फिरोजाबाद। 23 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के दायरे में आ रहे सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों के अतिक्रमणों की भी जांच की जाएगी। दो दिन पहले मंडलीय बैठक में शहर के उद्यमियों व समाजसेवी द्वारा यह मुद्दा उठाया। जिस पर मंडलायुक्त ने अतिक्रण की जांच के निर्देश जारी किए हैं। मंडलायुक्त खुद भी स्थलीय निरीक्षण को आ सकती हैं।सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड तिकुनिया तक लगभग 23 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के दायरे में आए निजी अतिक्रमणों में अधिकांश को हटाया जा चुका है। लेकिन अभी भी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित 19 दुुकानों, एक निजी संस्था की धर्मशाला और कई कांच इकाइयों द्वारा किए गए अतिक्रमण का मुद्दा अभी भी विचाराधीन है। इसे लेकर नगर निगम और संबंधित भू स्वामियों के मध्य मुआवजा देने को लेकर गतिरोध की स्थिति है। वहीं इन सबके बीच शहर के एक उद्यमी व समाजसेवी ने गत दिवस मंडलायुक्त के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शिकायत में स्मार्ट रोड के सहारे निगम के मुख्य द्वार पर बने दो मंजिला मार्केट, निगम के सामने एक धार्मिक स्थल, कंपनी बाग चौराहे पर पुलिस बूथ को स्मार्ट रोड परिधि में आने की बात कही गई है। इसके अलावा शिकायत में करबला चौराहा के पास राष्ट्रीयकृत व गैर सरकारी बैंक शाखा के सहारे अतिक्रमण होने के कारण निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के नाले को जगह-जगह आड़े-तिरछा किए जाने की बात कही है। शिकायतकर्ता उद्यमी के अनुसार मंडलायुक्त ने स्मार्ट रोड निर्माण की जद में आ रहे सरकारी व गैर सरकारी भवनों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


यहां चल सकता है प्रशासन का हथौड़ा
एचडीएफसी बैंक और तिलक इंटर कॉलेज के द्वार से सटे निगम मार्केट के सामने स्मार्ट रोड काफी संकरा हो गया है। इसके अलावा कंपनी बाग चौराहा पर बना पुलिस पिकेट भी स्मार्ट रोड के दायरे में है। वहीं स्मार्ट रोड के बाईं ओर एक धार्मिक स्थल व उसके बराबर कई दुकानों का कुछ हिस्सा स्मार्ट रोड के नाले ऊपर निकला हुआ है। जांच हुई तो इन जगहों पर प्रशासन को हथौड़ा चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता उद्यमी बोले
स्मार्ट रोड निर्माण एक छोर से दूसरे छोर तक एक जैसा होना चाहिए। लेकिन निगम मुख्य द्वार के सामने दोनों साइड की सड़क काफी संकरी हो गई है। इसके अलावा कंपनी बाग चौराहा पर गोलचक्कर पर कई अतिक्रमण हैं। करबला चौराहा पर भी रोड व नाला के ऊपर कई अतिक्रमण हैं, इनकी अनदेखी की जा रही है। हमने मंडलायुक्त से शिकायत की है। जिस पर उन्होंने जिम्मेदार विभागों से रिपोर्ट मांगी है।
इंजी, राजकुमार शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed