{"_id":"66e8785495bb7c879b08dd9a","slug":"got-treatment-from-midwife-pregnant-woman-died-family-created-ruckus-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-133440-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दाई से कराया उपचार, गर्भवती की मौत, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दाई से कराया उपचार, गर्भवती की मौत, परिजन ने किया हंगामा
Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पांच महीने की गर्भवती महिला की दाई के उपचार से मौत हो गई। जानकारी पर परिजन के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजन ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्णा नगर निवासी गंगा देवी (30) पांच माह की गर्भवती थीं। उनका उपचार टूंडला में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। मृतका के पिता ने बताया कि महिला चिकित्सक ने उनकी बेटी की जांच कराई थीं, जिसमें पता चला था कि थैली फटने से बच्चा खराब हो गया। इसके बाद चिकित्सक ने बच्चा हटाने की राय दी थी। पति टापा खुर्द चौराहा निवासी एक दाई के यहां उनकी बेटी को ले गया था। जहां दाई की लापरवाही से उसकी बेटी की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को वहां से उठने नहीं दिया।
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर आ गई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा है। वह परिजन को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर आ गई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा है। वह परिजन को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन