फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gods also yearn to get human alternative - Vivek Sagar

मनुष्य पर्याय पाने को देव भी तरसते हैं - विवेक सागर

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gods also yearn to get human alternative - Vivek Sagar
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद से विहार करके जैनाचार्य विवेक सागर ने ससंघ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल जैन मंदिर में प्रवेश किया। रास्ते में महाराज श्री का जगह-जगह स्वागत और पूजा की गई। धर्मसभा में जैन मुनि ने कहा कि मनुष्य पर्याय पाने के लिए देव भी तरसते हैं।
विज्ञापन

आचार्य विवेक सागर ने कहा कि जीव अनादि काल से इस संसार में भ्रमण कर रहा है। जीव का मोहनीय कर्म इतना प्रबल है कि इस मोह के वशीभूत होकर अनेकों पाप कर्म करता रहता है। पाप कर्म करते-करते ही इस दुर्लभ मनुष्य पर्याय को गंवा देता है।
विज्ञापन

इस पर्याय को पाने के लिए देव लोग भी तरसते हैं। अगर हमें मनुष्य पर्याय को सफल बनाना है, तो हमें इस मोह को छोड़ना होगा। इस लिए हमें इस मोह रूपी कर्म को छोड़ कर मोक्ष मार्ग पर बढ़ने का सतत प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील जैन, ज्ञानेंद्र जैन, अनिल जैन, सुभाष जैन, इंद्रध्वज जैन, अरुण जैन, राहुल जैन, अशोक जैन, सुशील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed