{"_id":"6ab57ddf325f1fcd7d0b49ad","slug":"glass-handicrafts-showcased-57-stalls-at-upitf-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-185894-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यूपीआईटीएफ आज, 57 स्टॉलों पर सजेंगे चूड़ी, कांच हस्तशिल्प आइटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यूपीआईटीएफ आज, 57 स्टॉलों पर सजेंगे चूड़ी, कांच हस्तशिल्प आइटम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएफ) के लिए फिरोजाबाद के कांच, फैंसी चूड़ी और हस्तशिल्प उद्यमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
वैश्विक तनाव और व्यापारिक चुनौतियों के कारण मंदी का सामना कर रहे स्थानीय कांच उद्योग को इस मेले से बड़े कारोबारी ऑर्डर और नए बाजारों की उम्मीदें हैं। यही वजह है कि इस बार जिले से रिकॉर्ड 57 इकाइयां व हस्तशिल्पी मेले में भाग ले रहे हैं।
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य (समुद्री मार्ग) पर बने अशांति के माहौल और अमेरिकी नीतिगत बंदिशों (टैरिफ) के कारण कांच व हस्तशिल्प निर्यातकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में देश-विदेश में नए खरीदारों और बाजारों की तलाश कर रहे कांच निर्यातकों व उद्यमियों के लिए यह मेला एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है।
विज्ञापन
100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, विदेशी खरीदारों और घरेलू बाजारों के व्यापारियों की मौजूदगी स्थानीय उद्योग को संजीवनी देने का काम करेगी। उद्योग विभाग के अनुसार, इस बार रिकॉर्ड संख्या में 57 फैंसी चूड़ी डेकोरेटर, कांच हस्तशिल्पी व उद्यमी ग्रेटर नोएडा में अपने स्टॉल लगाएंगे।