फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass decorators of Suhagnagari busy preparing for Deepotsav

Firozabad News: दीपोत्सव की तैयारी में जुटे सुहागनगरी के ग्लास डेकोरेटर

Wed, 11 Sep 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Glass decorators of Suhagnagari busy preparing for Deepotsav
फिरोजाबाद। शहर के फैंसी ग्लास डेकोरेटर्स अक्तूबर-नवंबर में आयोजित होने वाली दीपोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। ग्लास डेकोरेटर्स के अनुसार इस साल दीपोत्सव पर घरेलू साज-सज्जा एवं दैनिक जरूरत वाले गिफ्ट आयटम का कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। उम्मीद है कि दिवाली पर देश के घरेलू बाजारों और विदेशों में 70 करोड़ से ज्यादा का कांच कारोबार होगा।देश में अगले माह दीपोत्सव की धूम रहेगी। शहर के कांच कारोबार जगत में दीपोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है। देश के घरेलू बाजारों से आई मांग के चलते फैंसी ग्लास डेकोरेशन इकाइयों में घरेलू साज-सज्जा के साथ ही उपहार योग्य दैनिक जरूरत के सामान तैयार किए जा रहे हैं। वहीं फैंसी ग्लास डेकोरेशन इकाइयों में कच्चे माल की खपत बढ़ जाने से शहर की माउथ ब्लोइंग इकाइयों में भी उत्पादन का पहिया समय के साथ रफ्तार पकड़ रहा है। माउथ ब्लोइंग कारखानों में दैनिक जरूरत वाले पुटिंग सेट, बाउल सेट, फैंसी ग्लास सेट आदि माल तैयार किया जा रहा है। कई कारखानों में उत्पादन तेज करने को अड्डों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

---
फैंसी लाइट, मूर्ति कारोबार ने भी पकड़ी रफ्तार
दीपोत्सव पर कांच की रंग-बिरंगी हैगिंग बॉल, मोजेक कला द्वारा निर्मित टेबिल लैंप, बॉल लाइट, गेट लाइट आदि की मांग भी खासी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा हस्तशिल्प आयटम लक्ष्मी-गणेश, राम दरबार, राधा-कृष्ण आदि की मूर्तियों की डिमांड आ रही है।
विज्ञापन

---
पड़ोसी देशों से ऑर्डर मिलने से उत्साहित कांच सप्लायर
दिवाली का उत्सव पड़ोसी देश नेपाल, म्यांमार, भूटान, चीन, बांग्ला के अलावा श्रीलंका में भी मनाया जाता है। हिंदू समुदाय खासी संख्या में होने के कारण इन देशों से भी फैंसी लाइट व ग्लास आयटम की डिमांड आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
70 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद
शहर में तैयार किए जा रहे कांच के मोतियों से बनी माला, अंगूठी, इयर रिंग, ब्रेसलेट, बोरोसिल ग्लास पाइप से बने कड़े आदि का कारोबार भी तरक्की की ओर है। कांच कारोबार पर पकड़ रखने वाले कारोबारियों के अनुसार फैंसी लाइट, माउथ ब्लोइंग आयटम के अलावा ग्लास बैगिल्स आयटम के जरिए शहर के कारोबारी इस साल देश-विदेश में 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेंगे।
---
चायना के माल ने हमें चुनौती तो जरूर दी है, लेकिन हमारी मध्यम वर्ग में मजबूत पकड़ है। सुहागनगरी में निर्मित उपहार योग्य गिफ्ट आयटम की मांग भरपूर रहेगी। इस साल दिवाली का त्योहार कारोबार की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

सौरभ गुप्ता, फैंसी ग्लास डेकोरेटर एंड सप्लायर
---
फैंसी ग्लास कारोबार इस साल तरक्की की राह पकड़ेगा। घरेलू बाजारों से आ रहे ऑर्डर उत्साहित करने वाले हैं। उम्मीद है कि बीते साल की अपेक्षा इस साल दीपोत्सव ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
संदीप चतुर्वेदी, फैंसी ग्लास डेकोरेटर व हस्तशिल्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed