फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers on the way off the rail track Bnkt jam

बनकट में रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने किया रेलट्रैक जाम

Wed, 31 Aug 2016 02:03 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 31 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers on the way off the rail track Bnkt jam
बनकट में रास्ता बंद करने पर ग्रामीणों ने किया रेल ट्रैक जाम - फोटो : Amar Ujala
सेतु निगम के जेई को बंधक बनाकर की नारेबाजी
विज्ञापन

रेलवे क्रोसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के दौरान बंद कर दिया है बनकट मार्ग
बनकट रेलवे क्रोसिंग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के लिए गांव का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीण रेलट्रैक पर पहुंच गए तथा हंगामा करते हुए रेलट्रैक जाम कर दिया। यही नहीं सेतु निगम के अवर अभियंता को बंधक बना लिया तथा अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
बताते चलें कि टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को रेल फाटक खुलने का इंतजार रहता है, तब वे गंतव्य के लिए रवाना हो पाते हैं। सेतु निगम द्वारा बनकट फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने पर अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के निकलने के लिए ब्रिज के समीप ही सर्विस रोड बनवा दिया गया था, जहां से लोग आ जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक गत डेढ़ माह से सर्विस रोड को भी समाप्त कर दिया है। ऐसे में ग्रामीणों को खेतों की पगडंडियों से होकर निकलने को विवश होना पड़ रहा है। यही नहीं सेतु निगम द्वारा गांव की सड़क भी काट दी गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

 मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने सेतु निगम के जेई को बंधक बना लिया तथा रेलट्रैक पर खड़े होकर अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। रेल ट्रैक पर हंगामे की सूचना पर तहसीलदार राम अवतार ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया तथा बंधक बनाए सेतु निगम के जेई एके श्रीवास्तव को मुक्त कराते हुए मौके का मुआयना किया। साथ ही जेई को सर्विस रोड बनाने और ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या जायज है। रास्ता न होने से ग्रामीण परेशान है। सेतु निगम के अधिकारियों को ऊबड़-खाबड़ जगह को सही कराने के लिए कहा गया है। सर्विस रोड की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed