{"_id":"66f855cf06d3a7527e0db4a7","slug":"girls-mobile-stolen-and-objectionable-photos-and-videos-circulated-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-134289-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवती का मोबाइल चोरी कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवती का मोबाइल चोरी कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित
Sun, 29 Sep 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के युवती का मोबाइल चोरी कर युवक ने उस पर फर्जी आइडी बना कर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित कर दिए। उसने पीड़िता के घर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि वह युवती की शादी किसी दूसरी जगह नहीं होने देगा।
युवती ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि उसे छह महीने से हृदेश निवासी नगला फकीरा रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। लोकलाज के डर से उसने घर पर शिकायत नहीं की। आठ सितंबर की रात उसका मोबाइल घर से चोरी हो गया। नौ सितंबर को गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई को बताया कि उसकी बहन के गंदे नाम से फेसबुक आइडी चल रही है। उस पर बहन के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो अपलोड है। लोग उस पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। परिजन फाेटो और वीडियो अपलोड करने वाले का पता लगा रहे थे।
इस बीच 24 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे हृदेश उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। उसने मोबाइल चोरी करने और फर्जी आइडी बनाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह युवती की शादी नहीं होने देगा। उसकी शादी उससे ही होगी। पड़ोसियों की भीड़ एकत्र होने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।