Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girlfriend created ruckus who came to restaurant with her boyfriend In Firozabad also misbehaved with police

UP News: प्रेमी के साथ रेस्टोरेंट आई प्रेमिका ने काटा हंगामा, पुलिस से भी की बदसलूकी; हकीकत ने कर दिया शर्मसार

Mon, 19 Aug 2024 07:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 07:21 AM IST
सार

सुहागनगरी में प्रेमी के साथ रेस्टोरेंट आई प्रेमिका ने हंगामा काट दिया। शीशे तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी बदसलूकी की। हकीकत ने लोगों के शर्मसार कर दिया। 

विज्ञापन
girlfriend created ruckus who came to restaurant with her boyfriend In Firozabad also misbehaved with police
lover/couple demo - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टूंडला कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित रेस्टोरेंट में नशे में धुत युवती ने हंगामा काट दिया। रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। युवती को समझा रहा प्रेमी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


आगरा निवासी युवती रविवार दोपहर तीन बजे करीब प्रेमी के साथ स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट में आई थी। आरोप है कि रेस्टोरेंट के केबिन में दोनों ने चुपके से शराब का सेवन किया। युवती पर शराब का नशा चढ़ा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए। बाहर निकलकर भी हंगामा किया। हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह पुलिस से भी अभद्रता करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस पर नशा इस कदर हावी था कि वह खड़ी होती और फिर गिर पड़ती। पुलिस के मुताबिक युवती आगरा निवासी है। वह प्रेमी के साथ आई थी। नशा अधिक होने पर युवती ने हंगामा किया तो प्रेमी उसे छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।
 
विज्ञापन

हंगामा करने वाली युवती अत्यधिक नशे की हालत में है। वह अपना नाम तक नहीं बता पा रही है। प्रेमी मौके से भाग गया। युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। होश में आने पर उसे परिजन के हवाले किया जाएगा। शराब रेस्टोरेंट में पी या कहीं और इसकी जांच कराई जाएगी। - अनुज राणा, थाना प्रभारी, टूंडला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed