फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl student dies due to electric shock in cooler

Firozabad News: कूलर में आए करंट से छात्रा की मौत

Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Girl student dies due to electric shock in cooler
टूंडला। कूलर में आए करंट से एक छात्रा बेहोश हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम सात बजे करीब की है। एटा रोड निवासी संजय गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री नंदिनी घर पर कामकाज में व्यस्त थी। इस बीच कमरे में चल रहे कूलर के संपर्क में आते ही वह कूलर में दौड़ रहे करंट लगने से गिरकर बेहोश हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए।

चिकित्सक ने जांच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। नंदिनी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नंदिनी शहर के एमएस हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा10 की छात्रा थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed