फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girl died while crossing the track while talking on the phone

UP: फोन पर बात करते-करते पार कर रही थी रेल की पटरी, 120 की रफ्तार से आई मौत...नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 17 Jan 2025 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 01:49 PM IST
सार

फोन पर बात करते हुए ट्रैक पार कर रही युवती बिहार संपर्क क्रांति की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

 

विज्ञापन
girl died while crossing the track while talking on the phone
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में फोन पर बात करते हुए ट्रैक पार करना युवती को महंगा पड़ गया। नई दिल्ली से जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। जीआरपी ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम 18 वर्षीय युवती फोन पर बात करते हुए ट्रैक को पार कर रही थी। इस दौरान शाम पांच बजे करीब अचानक नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस शिकोहाबाद भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। जीआरपी प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि युवती फोन पर बात करते हुए ट्रैक को पार कर रही थी। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। वह पीले रंग का स्वेटर और काले रंग की पजामी पहने हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed