{"_id":"5919b1954f1c1bce3bf22bd7","slug":"get-rid-of-the-assurance-of-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद खत्म किया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जेई ने धरना प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंताओं ने लेबर कालोनी स्थित कार्यालय पर सोमवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आए दिन मारपीट पर अंकुश लगाने की मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया।
राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जेई के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति व जितेंद्र कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। यदि पुलिस प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं कराता है, कोई अवर अभियंता क्षेत्र में नहीं जाएगा। अहमद हुसैन ने कहा कि जनपद में किसी अवर अभियंता को पेट्रोल भत्ता नहीं दिया जाता है। सभी अभियंता पैदल कार्य करेंगे। एसडीओ राजवीर सिंह ने कहा कि विभाग में तैनात प्रभारी अवर अभियंताओं को तत्काल हटाया जाए, अन्यथा सभी अवर अभियंता कार्य बहिष्कार करेंगे।
अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। डीएम से वार्ता कर अवर अभियंताओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी के आश्वासन दिए। इस दौरान एक्सईएन आरबी रॉय, एसडीओ आरके पुष्कर, यशपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, एके वर्मा, डीके वर्मा, योगेंद्र चौहान, मोहित नवलानी, अवनीश कुमार, धीरज कुशवाहा, अनुज भारद्वाज आदि रहे।