Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   German groom and Indian bride marry in Shikohabad in UP

सात समंदर पार से आया दूल्हा: जर्मनी से बरात लेकर आए गुस्ताव, शिकोहाबाद की खुशी संग लिए सात फेरे

Sat, 21 Feb 2026 06:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 21 Feb 2026 06:42 PM IST
सार

यूपी के शिकोहाबाद में एक विवाह समारोह चर्चा का विषय बन गया। हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुए इस विवाह समारोह में बराती विदेशी थे। विवाह के अमूल्य पलों के अंतरराष्ट्रीय मेहमान समेत शहर के लोग साक्षी बने।

विज्ञापन
German groom and Indian bride marry in Shikohabad in UP
अपनी दुल्हन खुशी वर्मा का हाथ थामे जर्मनी से आए गुस्ताव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सच्चा प्यार क्या होता है, इसे जर्मनी के गुस्ताव ने साबित कर दिया। सात समंदर पार करके अपनी प्रेमिका से शादी करने गुस्ताव अपने परिजन समेत शिकोहाबाद आ पहुंचे। यहां उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार एटा रोड स्थित जानकी महल में प्रेमिका खुशी से सात फेरे लेकर उसे जीवन संगिनी बनाया। 
विज्ञापन


जसराना के पाढ़म की रहने वाली खुशी वर्मा जयपुर में एक जर्मन कंपनी में नौकरी करती थीं। वहीं जर्मनी से गुस्ताव वर्ष 2023 में भारत घूमने के लिए आए हुए थे। राजस्थान, दिल्ली और आगरा की यात्रा करने के बाद वह जयपुर घूमने पहुंचे। दुल्हन खुशी वर्मा की चाची ज्योति बताती हैं कि वहीं गुस्ताव की मुलाकात खुशी से हुई। जहां खुशी स्विमिंग पूल में तैराकी सीख रही थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद वही दोस्ती प्यार में और फिर अब शादी के अटूट बंधन में बदल गई। गुस्ताव और खुशी की यह जोड़ी सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का मिलन साबित हुई। गुस्ताव ने भारत और शिकोहाबाद को यादगार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

शेरवानी और सिर पर साफा बांधकर आए गुस्ताव
शादी समारोह पूरी तरह भारतीय अंदाज में हुआ। दूल्हा गुस्ताव ने शेरवानी और सिर पर साफा बांधा हुआ था। उन्होंने अपने हाथों में अपनी दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी भी लगाई थी। वहीं खुशी ने भी लाल जोड़े में आकर सभी का मनमोह लिया।

 

ट्रांसलेटरों ने जर्मनी की भाषा को किया आसान
इस अनोखी शादी के लिए विदेश से मेहमान आए हुए थे। जर्मनी से आए विदेशी मेहमानों ने विवाह समारोह में वरमाला, फेरे और विदाई की रस्मों को देखा। इस दौरान किसी को जर्मनी की भाषा समझने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए चार ट्रांसलेटर भी बुलाए गए थे।

ये भी पढ़ें-UP: सुहागरात पर पति ने मांगा पवित्रता का सबूत, मां बनने पर नवजात से किया ऐसा सलूक; पार कर दी क्रूरता की हद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed