{"_id":"2734b5cab6433e8f63b8baebc7d6c14c","slug":"gdm-inter-college-won-the-shot-in-archery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी में जीडीएम इंटर कालेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी में जीडीएम इंटर कालेज ने मारी बाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। प्रतिभागी को किसी भी प्रतियोगिता को जीतने के लिए अपने लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ना चाहिए। जीतता वही है जिसकी निगाह अपने लक्ष्य पर रहती है। एक बार निशाना चूकने पर दोबारा प्रयास करना चाहिए, हार मानकर बैठने वालों को कभी जीत हासिल नहीं होती। यह बातें गुरुवार को नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीआईओएस रवीन्द्र सिंह ने कहीं।
तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार ने तीर चलाकर किया। कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। तीरंदाजी ध्यान एकाग्र करने की कला है। जीतने के लिए तीरंदाजों को अपने मन को एकाग्र करना होगा। प्रतियोगिता में आगरा के जीडी इंटर कॉलेज, बिजकोली विजेता और ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। संचालन धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार और राजीव यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डा. अनिल वशिष्ठ मंडलीय क्रीड़ा सचिव, मंडलीय खेल प्रभारी वीरेंद्र वर्मा, पंकज शर्मा, कॉलेज के शिक्षक रामप्रताप सिंह, वीएस गौतम, आरएम पैंगोरिया, अतुल शर्मा, राकेश कटियार, रवींद्र चाहर, नितिन आनंद, हरीकिशन वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में कॉलेज प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह ने आभार जताया।