फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gas cota

अब खंगाली जाएंगी 35 इकाइयों की पत्रावली

Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
gas cota
अब खंगाली जाएंगी 35 इकाइयों की पत्रावली
विज्ञापन

गैस कोटा एवं क्षमता विस्तार की जांच का दायरा बढ़ा, नोटिस के जवाब में बताई गई उत्पादन क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त के निर्देश पर कांच इकाइयों की क्षमता विस्तार, गैस कोटा निर्धारण और स्थापना संबंधी हो रही जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब 35 इकाइयों की पत्रावलियां खंगाली जाएंगी। जांच के लिए नामित अपर जिलाधिकारी प्रशासन के अनुसार उद्योग विभाग को कांच इकाइयों के गैस कोटा निर्धारण एवं वर्तमान क्षमता संबंधी पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है।
शिकायत के आधार पर पहले 12 कांच इकाइयों को जांच के दायरे में लाते हुए संबंधितों को नोटिस जारी भी किए गए। इसमें से अधिकांश इकाइयों ने स्थापना संबंधी प्रपत्र तो उद्योग विभाग को सौंप दिए। लेकिन शुरूआती गैस कोटा क्षमता और वर्तमान उत्पादन क्षमता से जुड़े प्रपत्र अभी नहीं दिए हैं। शिकायत कर्ता ने 35 कांच इकाइयों द्वारा रोक के बावजूद क्षमता विस्तार किए जाने का आरोप लगाया था। जांच कमेटी ने अब सभी 35 इकाइयों को जारी गैस कोटा निर्धारण, पूर्ववर्ती उत्पादन एवं गैस क्षमता एवं वर्तमान में गैस कोटा एवं उत्पादन क्षमता से जुडे़ प्रपत्रों को खंगालने का काम शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायत के दायरे में आईं ये इकाइयां
आनंद ग्लास वर्क्स, आकाशदीप पॉट्रीज,आलोक ग्लास, एम पटेल ग्लास, चंद्रा ग्लास बीड्स,क्राउन ग्लास, दुर्गेश ग्लास, दिनेश ग्लास,फाइन ग्लास बीड्स, फिरोजाबाद ब्लाक ग्लास इंटरप्राइजेज,गीता ग्लास वर्क्स,गिरधारीलाल-मनोहर लाल ग्लास वर्क्स-2,गनेश बीड्स,हरिओम ग्लास वर्क्स, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग ग्लास इंडस्ट्रीज,इरफान ग्लास,जूपीटर ग्लास,जगदंबा ग्लास वर्क्स,जगदंबा इंडस्ट्रीज,कोहिनूर बैगल्स इंड.,क्वालिटी ग्लास वर्क्स,मित्तल सिरेमिक,मातेश्वरी ग्लास,महावीर ग्लास,नन्नूमल ग्लास,आरएस ग्लास इंडस्ट्रीज,राघव ग्लास वर्क्स,एसआर इंड.,सन्नी पॉट्रीज,सुहाग कांच उद्योग,श्री नेताजी ग्लास वर्क्स,सीताराम ग्लास वर्क्स,सरस्वती बीड्स इंडस्ट्रीज और टाईगर संस ग्लास इंडस्ट्रीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीजेड अथॉरिटी में हुई शिकायत के आधार पर कांच इकाइयों में 1996 में उत्पादन क्षमता एवं गैस कोटा निर्धारण से जुड़ी जानकारी की जा रही है। पूर्व में जारी नोटिस के बाद 12 में अधिकांश ने इकाई स्थापना से जुडे़ प्रपत्र उपलब्ध करा दिए हैं। लेकिन उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी नहीं दी है। क्षमता विस्तार के मामले में हुई शिकायत पर अब 35 कांच इकाइयों को जांच के दायरे में लाते हुए उनकी पत्रावली निकलवाई जा रहीं हैं।
- अभिषेक सिंह अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed