{"_id":"617306da2fc36768474670a3","slug":"garbage-should-be-picked-up-before-the-market-opens-mayor-firozabad-news-agr5122848113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुलने से पूर्व हो कूड़े का उठान: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुलने से पूर्व हो कूड़े का उठान: मेयर
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करती मेयर
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। त्योहार पर पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार रात मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। त्योहार से पूर्व व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।
मेयर नूतन राठौर ने बताया कि त्योहार को लेकर घर-घर में सफाई अभियान चल रहा है। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 283 मीट्रिक टन कूड़े की मात्रा में इजाफा हो गया है। देर तक कूड़े के ढेर सड़कों पर देते हैं। बाजार खुलने से पूर्व शहर की सड़कों पर पड़े कूड़ा उठाया जा सके। इसके लिए वर्कशॉप से जल्द से जल्द वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था की जाए। जिससे दुकानदारों और राहगीरों के साथ खरीददारी करने आए लोगों को दिक्कत न हो।
देर से कूड़ा उठान के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। बाजार खुलने से पूर्व कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए। पेयजल व्यवस्था को लेकर महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत को निर्देश दिए जिन स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज है या फिर किसी कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है, तो उसको जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाए। सुबह के समय दी जाने वाली पानी की सप्लाई में आधे घंटे की बढ़ोतरी कर दी जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार, जेडएसओ दलवीर सिंह, निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।