{"_id":"6a0df9d0dd12b22c7900741c","slug":"gangster-daujiram-declared-gambling-mafia-car-worth-rs-410-lakh-also-seized-firozabad-news-c-169-1-mt11005-175309-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गैंगस्टर दौजीराम जुआ माफिया घोषित, 4.10 लाख की कार भी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गैंगस्टर दौजीराम जुआ माफिया घोषित, 4.10 लाख की कार भी कुर्क
Wed, 20 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। अपने गिरोह के साथ मिलकर अवैध रूप से धन अर्जित करने और जुए का सिंडिकेट चलाने वाले शातिर गैंगस्टर दौजीराम को आधिकारिक रूप से जुआ माफिया घोषित कर दिया गया है। थाना लाइनपार में 06/2026 संख्या पर उसका बकायदा पंजीकरण कर उसकी 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। जुआ माफिया घोषित किया गया दौजीराम मूल रूप से थाना लाइनपार के दतौजी खुर्द का निवासी है।
दौजीराम के खिलाफ केवल कागजी कार्रवाई ही नहीं हुई है, बल्कि आर्थिक रूप से उसकी कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने उसकी अवैध संपत्तियों पर भी चोट की है। थाना मटसेना और लाइनपार पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ माफिया की थाना लाइनपार पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में एक कार को कुर्क करते हुए जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिटी रविशंकर प्रसाद ने इस कार्रवाई की पुष्टि की।