फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ganga jal, water

शहर को नहीं मिला गंगाजल, शाम तक नंदपुर तक नहीं आया पानी

Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ganga jal, water
नंदपुर इंटेक प्लांट तक नहीं पहुंचा पानी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी को मंगलवार को भी गंगाजल नहीं मिला। रविवार शाम को नदरई बांध से छोड़ा गया पानी मंगलवार देर शाम तक नंदपुर इंटेक तक एक फीट के ऊपर नहीं पहुंच सका। इसके चलते बुधवार को भी शहर में पानी का संकट रह सकता है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से शहर तक गंगा जल पहुंचाने वाली 25 किलो मीटर लंबी झालगोपालपुर नहर की सफाई के बाद नदरई बांध से रविवार को छोड़ा गया पानी 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मंगलवार देर शाम तक नंदपुर इंटेक तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते बुधवार को भी शहर के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग राम गंगा नहर के एसई जेके शर्मा का कहना है कि स्थानीय सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। शहर को भरपूर पानी देने के साथ ही नहर की सफाई भी सिंचाई विभाग द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन

नहर में पानी एक फीट के ऊपर न बढ़ने के कारण शहर को आपूर्ति देने में दिक्कत आ रही है। नहर में पर्याप्त पानी आते ही शहर को आपूर्ति देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार अधिशासी अभियंता - जल निगम
तीन घंटे तक बंद रही रैपुरा फीडर की बिजली
फिरोजाबाद। नंदपुर इंटेक प्लांट को बिजली की आपूर्ति देने वाला रैपुरा फीडर गांव भीकनपुर में विद्युत पोल झुक जाने के कारण शाम को ही मेंटीनेंस कार्य कराया गया। इस कारण 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब तीन घंटे बंद रही। इसके कारण इंटेक प्लांट भी बंद रहा।
पोल अचानक झुक जाने के कारण विद्युत तार टूट गए। इससे करीब 4.30 बजे से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। विद्युत विभाग की टीमें पहुंची और विद्युत पोल को बदलवाया गया। शाम होने के कारण विद्युत पोल बदलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आठ बजे विद्युत सप्लाई को सुचारू किया जा सका। रात्रि में गांव में अंधकार छाया रहा। जेई मनीष कुमार ने बताया कि पोल झुक गया था। इस कारण विद्युत सप्लाई को बंद करना पड़ा।
विधायक ने लिया संज्ञान, उच्चाधिकारियों से की बात
सदर विधायक मनीष असीजा ने शहर में गंगाजल की आपूर्ति थमने पर नगर आयुक्त विजय कुमार के साथ सिंचाई विभाग के एक्सईएन जेके लाल से बात की। विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग मेंटीनेंस का पैसा नगर निगम से मांग रहा है। नगर निगम पर इस मद में बजट न होना बताया जा रहा है। दोनों विभागों की खींचतान में शहर में पानी का संकट गहरा गया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने मंडलायुक्त और डीएम से भी इस संबंध में बात करके समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों और नगर विकास के अधिकारियों के साथ लखनऊ में बुधवार को बैठक है। इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा।

कार्य बहिष्कार में फॉल्ट नहीं किया गया सही
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि रैपुरा फीडर फॉल्ट होने से घंटों बंद रहा। इसी फीडर से गंगाजल की आपूर्ति के लिए बिजली मिलती है। कार्य बहिष्कार के नाम विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक नहीं किया। बिजली विभाग के अधिकारियों का आंदोलन है अपनी जगह है लेकिन जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। फाल्ट का संज्ञान लेने पर सदर विधायक ने प्रमुख सचिव ऊर्जा और एमडी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed