फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ganga jal

नहर में नहीं छोड़ा गया गंगाजल, बढ़ाए गए सफाई संसाधन

Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ganga jal
झालगोपालपुर नहर की सफाई कार्य की स्थिति देखते विधायक मनीष असीजा। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल नहर की सफाई का काम बुधवार को भी पूरा नहीं हो सका। बृहस्पतिवार शाम को नहर में पानी छोड़ा जाना था लेकिन नहीं छोड़ा गया। सफाई के लिए संसाधन बढ़ा दिए गए हैं। जल निगम, सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमें सफाई कार्य में लगाई गई हैं। शुक्रवार तक नहर में पानी छोड़ा जा सके इसके लिए रात में भी काम चलाया जा रहा है। शुक्रवार तक नहर में पानी छोड़ा गया तो रविवार सुबह तक शहर को गंगाजल मिल पाएगा। इधर बृहस्पतिवार को भी शहर में पानी का संकट रहा। कई क्षेत्रों में गंगाजल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को झालगोपालपुर नहर में छोड़े जाने वाले पानी पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। अब शुक्रवार को झालगोपालपुर नहर में सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ा जाएगा। 26 दिसंबर को सुबह दस बजे तक नंदपुर इंटेक प्लांट तक पहुंचने की संभावना है। यदि सुबह दस बजे तक नंदपुर इंटेक तक पानी आ गया। तो शाम को शहर को सप्लाई दी जाएगी। अन्यथा 27 दिसंबर से शहर को दोनों समय गंगा जल की सप्लाई दी जाएगी। विधायक मनीष असीजा स्थिति का जायजा लेने सुबह ही नहर पर पहुंच गए। उनके साथ जलकल, सिंचाई और जल निगम के अधिकारी मौजूद थे। सफाई तेजी के कराने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रहा पानी का संकट
गांधी नगर, सुहागनगर, जलेसर रोड, श्रीनगर, तिलकनगर, लेबर कालोनी, कोटला रोड, नगला बरी, ठारपूटा, आर्यनगर, महावीर नगर, मालगोदाम, थाना दक्षिण के साथ 12 से अधिक मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पानी का संकट रहा। इन क्षेत्रों में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से सप्लाई भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जेसीबी और 50 ट्रैक्टर लगाए गए तीनों विभागों की संयुक्त टीम बना कर नहर की सफाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 25 जेसीबी और 50 ट्रैक्टर लगवा कर सफाई कार्य कराया गया है। रात में भी कर्मचारी सफाई कार्य कर रहे हैं। सिंचाई विभाग, जल निगम और नगर निगम को सयुंक्त रूप से 25 किलोमीटर की नहर की सफाई करने के लिए तीन जोन बना कर अलग-अलग किलो मीटर दिए गए हैं।

मनीष असीजा - सदर विधायक
झील में और घटा पानी
झील में 750 सेंटीमीटर पानी शेष बचा है। जिससे शुक्रवार को सप्लाई की जाएगी। शेष बचा पानी से शनिवार सुबह शहर को सप्लाई दी जाएगी।
दिनेश चंद्र शर्मा - सहायक अभियंता जल निगम
नहर की सफाई का कार्य पूरा न होने के कारण झालगोपालपुर नहर में शुक्रवार सुबह पानी छोड़ा जाएगा। जो 26 दिसंबर की सुबह दस बजे तक नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पहुंच जाएगा। नहर की सफाई का कार्य समाप्त न होने के कारण बृहस्पतिवार रात को पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
अनवर अली - एक्सईएन सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed