फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gadkari will today inaugurated the new bypass

गडकरी आज करेंगे नए बाईपास का शिलान्यास

Sat, 10 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
gadkari will today inaugurated the new bypass
व्यवस्‍थाओं का निरीक्षण करते नगर विधायक मनीष असीजा
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार दोपहर 12 बजे टूंडला-फीरोजाबाद के बीच जरौली कलां पर सिक्सलेन के तहत बनाए जा रहे नए बाईपास का शिलान्यास करेंगे।  एनएचएआई के अधिकारियों के साथ नगर विधायक मनीष असीजा ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सिक्सलेन के तहत जरौली कलां से बनाए जा रहे बाईपास से ट्रैफिक की दृष्टि से बहुत बड़ी राहत शहर को मिलेगी। सवा 20 किमी लंबे बाईपास मार्ग में 12 अंडरपास होंगे। जरौली कलां से मक्खनपुर तक 17 गांवों से होता हुआ बाईपास मार्ग जाएगा। आगरा और शिकोहाबाद की ओर से आने वाला भारी ट्रैफिक इस बाईपास मार्ग से गुजारा जाएगा। जरौलीकलां, अलीनगर कैंजरा, पचवान, मुउद्दीनपुर, कुतकपुर चनौरा, नैपई, सांती, संदलपुर, बिल्टीगढ़, इंदुमई, मक्खनपुर, लालई, बनीपुरा आदि गांवों से बाईपास गुजरेगा। उधर, गडकरी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर से देहात तक संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed