फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Full of neat cattle truck caught , sabotage

गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश

Thu, 18 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Full of neat cattle truck caught , sabotage
बुधवार मध्यरात्रि ट्रक से गौकशी को ले जाई जा रही तीन दर्जन गौवंश को फीरोजाबाद हाइवे से मुक्त करा लिया गया। एक दर्जन से अधिक गौवंश दम घुटने से दम तोड़ गए। गौकश भागने में सफल हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ ही ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विफल कर दिया। प्रशासन के मरी गायों को मोहम्मदाबाद में दफन करा दिया। वहीं जीवित गौवंश को गौशाला भिजवाया है। तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गौकश बुधवार रात्रि करीब दो बजे आगरा क्षेत्र से गौवंश को फीरोजाबाद की ओर ले जाया जा रहे थे। ट्रक (एचआर 47 ए 8129) टूंडला के बैनीवाल गार्डन के समीप पहुंचा तभी अचानक उसमें रकोई खराबी आ गयी। हाइवे पर पुलिस को देख गौकश ट्रक को सड़क किनारे खड़ा छोड़ फरार हो गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग और पुलिस पहुंच गयी। इसके साथ ही मौके पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। खराब ट्रक को सही कराते हुए किसी तरह गांव मोहम्मदाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन

 ट्रक में गौवंश को बुरी तरह ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गौवंश को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक 14 गौवंश दम तोड़ चुके थे। गायों की हालत देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ ही डीजल डालकर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार व इंस्पेक्टर जसपाल पवार ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी आशाराम यादव ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर गायों का उपचार शुरू कराया। इसके साथ ही मृत गौवंश को मोहम्मदाबाद तालाब के निकट गड्ढे खुदवा कर दफनाया। प्रशासन ने जीवित बची 16 गायों को श्री ब्रजकामधेनु गौशाला स्वर्गाश्रम बन्ना पर व्यवस्थापक हरीशंकर उपाध्याय और सत्येंद्र गुप्ता के सुपुर्द किया। शेष मथुरा गौशाला भेजे गए। पुलिस ने अज्ञात गौकशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
 ट्रक खराब होने पर गौकश गौवंश को छोड़कर भाग गये। ट्रक से 33 गौवंश को मुक्त कराया गया है, जिनमें से 14 गौवंश मर गए। जीवित गौवंश को गौशाला बन्ना और मथुरा भेजा गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।
                                                                      प्रशांत कुमार
                                                                      पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला


फोटो-टूंडला के मोहम्मदाबाद में खड़ा ट्रक जिसे गौवंश ले जाया जा रहा था-4 मरनासन्न हालात में पड़े गौवंश का उपचार करते चिकित्सक व मौजूद ग्रामीण-5 मृत गौवंश को अंतिम संस्कार को ले जाते ग्रामीण-6 मृत पड़ी गायों को देखते ग्रामीण-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed